Posts

Showing posts from July, 2025

Amethi:-पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्म0गण को दी गयी विदाई

Image
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्म0गण को दी गयी विदाई              आज दिनांक 31.07.2025 को जनपद अमेठी में नियुक्त उ0नि0 श्री सोहनलाल, उ0नि0 श्री सीताराम यादव, उ0नि0 श्री नरेश पाल सिंह, उ0नि0 श्री अशोक कुमार, उ0नि0 श्री अजय कुमार, मु0आ0चालक श्री सर्वजीत विश्वकर्मा, ली0फा0मैन श्री जैनुल आब्दीन एवं अनुचर श्रीमती राजकुमारी को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के उपरान्त पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं उपहार देकर विदाई दी गई तथा आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई, साथ-साथ वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल अथवा ऑनलाइन साइबर ठगी जैसे- फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर अथवा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी बनकर रिटायर्ड पुलिस अधि0/कर्म0गण को पेंशन प्रपत्र पूरा न होना कहकर व पेंशन रोकने की बात कहकर उनसे पूरी जानकारी व ओटीपी आदि पूछकर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में...

Amethi:-नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जायस पुलिस द्वारा 40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*

Image
*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जायस पुलिस द्वारा 40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*                पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.07.2025 को थाना जायस पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 01 नफर अभियुक्त सुनील पुत्र रामउजेर निवासी पूरे टुटही बाजार मजरे संडहा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जायस पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–* • सुनील पुत्र रामउजेर निवासी पूरे टुटही बाजार मजरे संडहा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 26 वर्...

Amethi:-पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय में की गयी जनसुनवाई ।* आज दिनांक 30.07.2025

Image
*पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय में की गयी जनसुनवाई ।*          आज दिनांक 30.07.2025 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनसुनवाई की गयी । इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनकी शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए ।

Amethi:-थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार                पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.07.2025 को थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 203/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 110, 117(2), 115(2), 352, 351(2), 125 बीएनएस थाना बाजार शुक्ल में वांछित अभियुक्त 1.शीतला प्रसाद उम्र 40 वर्ष व 2.शारदा उम्र 38 वर्ष पुत्रगण स्व0 देवनरायन निवासीगण ग्राम शिवली थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–* 1. शीतला प्रसाद उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 देवनरायन निवासी ग्राम शिवली थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी । 2. शारदा उम्र 38 वर्ष पुत्र स्व0 देवनरायन निवासी ग्राम शिवली थाना बाजार शुक्ल जनपद ...

सुल्तानपुर:-युवक ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान*

Image
 *युवक ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान* अलीगंज सुल्तानपुर:  थाना बधुआ कला अंतर्गत अलीगंज बाजार के सूर्यवाली का पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सचितानंद उर्फ मोहन (26 वर्ष) पुत्र राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, मोहन पिछले 3 से 4 महीनों से मानसिक रूप से अस्थिर था। वह शादी-विवाह में खाना बनाने का कार्य करता था और काफी मेहनती था, लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह तनाव में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि उसकी मां भी मानसिक रूप से कमजोर हैं, जबकि पिता का निधन करीब 7 वर्ष पूर्व हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है।

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल

Image
चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल                 पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.07.2025 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 84/25 धारा 85, 80(2) बीएनएस व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना मुंशीगंज जनपद  अमेठी में 03 नफर वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता 1.आदित्य कुमार चौरसिया पुत्र राम किशोर चौरसिया उम्र करीब 48 वर्ष, 2.राम किशोर चौरसिया पुत्र स्व0 गंगाराम चौरसिया उम्र करीब 52 वर्ष, 3.उर्मिला पत्नी रामकिशोर चौरसिया उम्र करीब 48 वर्ष निवासीगण दूबेपुर मजरे कनकसिंहपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी हाल पता ग्राम सोरांव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया ग...