Posts

Showing posts from September, 2025

नई दिल्ली:-आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन, कला कनेक्ट के सहयोग से, नई दिल्ली के एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन सेंटर में हुआ भव्य शुभारंभ

Image
 आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन, कला कनेक्ट के सहयोग से, नई दिल्ली के एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन सेंटर में हुआ भव्य शुभारंभ नई दिल्ली, 26 सितम्बर 2025 – आर्टिशियस वर्ल्ड द्वारा कला कनेक्ट के सहयोग से आयोजित आर्ट एग्ज़ीबिशन का शुभारंभ आज नई दिल्ली के NSIC Exhibition Centre में हुआ। यह प्रदर्शनी 28 सितम्बर 2025 तक चलेगी, जहाँ कला, संस्कृति और सृजनशीलता का अनोखा संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता आदि ईरानी और शिवा रिंदानी, झंडेवालान मंदिर से आईं भक्ति गायिका आद्या अग्रवाल तथा लोक उत्थान क्लब के चेयरमैन आर.पी. हंस जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, आद्या अग्रवाल की सुरीली आवाज़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी उपस्थित लोगों को माता रानी की दिव्य ऊर्जा से जोड़ दिया। प्रदर्शनी में अपनी कला प्रस्तुत कर रहे  हैं, प्रतिष्ठित कलाकारों में शामिल  आशिमा मेहरोत्रा , विजयेंद्र शर्मा, डॉ. संजीव किशोर, रसिक वल्लभ नागार्च, सोनाली दुर्गा, आर.के.  पट्टनायक, दीपक शर्मा, नवल किशोर, के साथ साथ  उभरते आर...

प्रयागराज

Image
**विधि संवाददाता, प्रयागराज** इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि अपराध के आरोपी किसी किशोर को तब तक जेल में नहीं रखा जा सकता जब तक कि वह 21 वर्ष की आयु पूर्ण न कर ले। किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 9(4) के तहत, यदि किसी आरोपी द्वारा किशोर होने का दावा किया जाता है, तो उसे जेल में निरुद्ध रखना अवैध माना जाएगा और उसे बाल संरक्षण गृह में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि याची को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, उस समय उसने स्वयं को किशोर नहीं बताया। यह दावा पहली बार निचली अदालत में आरोप तय होने के बाद किया गया। अतः प्रारंभिक हिरासत को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। किंतु, किशोर होने के दावे के बाद जेल में रखे जाना कानून के अनुरूप नहीं है। खंडपीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि जब किशोर के विरुद्ध आपराधिक न्यायालय में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, तो उसे जमानत के लिए अर्जी देने की आवश्यकता नहीं होती। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय एवं न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने याची पवन कुमार की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए दि...

रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन दिल्ली के द्वारका में स्थित रैडिसन ब्लू होटल मे किया गया

Image
 रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन दिल्ली के द्वारका में स्थित रैडिसन ब्लू होटल मे किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलन और शास्त्रीय संगीत के साथ हुई। शो आयोजक अविनाश राजपूत. की मेहनत रंग लाई जैसे ही मंच की रोशनी जली और पहला मॉडल रैंप पर उतरा, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। 20 सितंबर की शाम रंग, रोशनी और रचनात्मकता का ऐसा उत्सव देखने को मिला जिसने. भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ दिया। अपनी झलक से शो मे आये सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर उपस्थित हुई. मन्नारा चोपड़ा ने सभी को अवॉर्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सेलिब्रिटी डिज़ाइनर और शो एडवाइज़र किंगशुक भादुरी, शो डायरेक्शन तरुण राजपूत और तनवीर कुरैशी,कोरियोग्राफर करिश्मा भल्ला, सहयोगी पार्टनर्स: मीन्स मल्होत्रा, पूजा डहिया, अंशुल पाल, रवि रंजन, राकेश आनंद, अमित गुप्ता और टीम के सदस्य: सागर आनंद, शिल्पा कथैत, सुषमा बल्याणी, शुभी अग्रवाल. इस कार्यक्रम में लालित्य, सशक्तिकरण और परिवर्तन का जश्न मनाया गया-भारत भर से प्रतियोगियों का स्वागत किया गया। ...

दिल्ली मे फैशन शो की झलक ने पुरे शहर को जगमगा दया

Image
 दिल्ली के ग्रैंड विरिडियन सीबीडी ग्राउंड कड़कडुमा 21 सितंबर 2025 की नाईट ने दिल्ली मे फैशन शो की झलक ने पुरे शहर को जगमगा दया प्रेजेंटेड बाई - प्रमाधव ग्रुप बाई नितिन सिंह ठाकुर   डिजाइनर और मॉडलों की वॉक ने रैंप पर वॉक कर तहलका मचा दिया इंडियन डिज़ाइनर फैशन नाईट सीजन 9 की शाम ने  अपनी खूबसूरती से चारचांद लगा दिये इस शो को आयोजित किया आयोजक विकास शर्मा ने और सभी का धन्यवाद किया  Co- प्रेजेंटेड बाई - हिमादरी इंटरनेशनल. शो की सेलिब्रिटी गेस्ट मेहक चेहल की उपस्थिति ने और रैंप पर वॉक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. सभी को अवार्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. पावर्ड बाई - 360 एडवरटाइजिंग मोहित अरोड़ा.  शो डायरेक्टर - मोहित रस्तोगी. 35 से ज्यादा डिजाइनरो ने अपने बेहतरी कलेक्शन अलग-अलग लॉन्च किये और रेंप पर अपनी पूरी धमाकेदार टीम के साथ सभी डिजाइनर उतरे.400 से ज्यादा मॉडलो ने रैंप वॉक कर शो मे और जान डाल दी.  इस शो मे मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा हरियाणा, देहरादून उत्तर प्रदेश आदि बड़े बड़े  शहरो से आय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने नए ...

New Delhi:- . सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स – 2025

Image
 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स – 2025 द्वारा ISRHE नई दिल्ली, 5 सितंबर 2025 – शिक्षक दिवस के अवसर पर, इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) चैरिटेबल ट्रस्ट ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स – 2025 का भव्य आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया। इस समारोह में देशभर के विशिष्ट शिक्षकों, शिक्षाविदों और समाज सुधारकों को उनके शिक्षा, ज्ञान संवर्धन और सामाजिक उत्थान में अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम अध्यक्ष: श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, माननीय उपसभापति, दिल्ली विधानसभा, दिल्ली।माननीय मुख्य अतिथि: श्री रमेश चंद्र रत्न जी, माननीय पूर्व अध्यक्ष, पीएससी, रेलवे बोर्ड ऑफ इंडिया। कार्यक्रम को और भी विशेष बनाने हेतु हमारे सम्माननीय अतिथि उपस्थित थे:डॉ. पर्विंदर सिंह, एम्बेसडर, वर्ल्ड पीस यूनाइटेड नेशंस, जिन्होंने शांति और वैश्विक सद्भाव का संदेश साझा किया। श्री सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष, दधिचि देह दान समिति, नई दिल्ली, जिन्होंने नेक कार्यों को प...

महानुभावों, देवियों और सज्जनों. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार – 2025 “,

Image
 महानुभावों, देवियों और सज्जनों. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार – 2025 “, आज हम एक ऐसे अनुपम अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जो केवल पुरस्कार वितरण का नहीं, बल्कि शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्टता की महिमा को सेलिब्रेट करने का पर्व है। स्वागत है आप सभी का डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार – 2025 में। इस भव्य आयोजन की शुरुआत हुई देवी सरस्वती की वंदना से, जिसमें हम सभी ने न केवल श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि शिक्षा और ज्ञान के महत्व को आत्मसात किया। यह पल हमें याद दिलाता है कि शिक्षक केवल किताबें पढ़ाने वाले नहीं होते, वे समाज के निर्माता, राष्ट्र के स्तंभ और भविष्य के निर्माता होते हैं। आज इस मंच पर उपस्थित हैं हमारे मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, उपाध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा। श्री बिष्ट जी ने ISRHE और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा –"शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन जीने का साहस, नैतिकता, और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। ISRHE उन सभी शिक्षकों का सम्मान करता है, जिन्होंने अपने जीवन को **अन्य लोगो...

वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर नेहा ठाकुर और डायरेक्टर रीतू दहिया द्वारा

Image
 वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर नेहा ठाकुर और डायरेक्टर रीतू दहिया द्वारा  जेपी सिद्धार्थ होटल राजेंद्र प्लेस में आयोजित इस भव्य पुरस्कार समारोह में शिक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। मुख्य अतिथि विंदु दारा सिंह और योगेश राणा की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके प्रयासों को और प्रेरणा मिलेगी। इस समारोह का उद्देश्य न केवल सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करना है, बल्कि अन्य कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को भी प्रेरित करना है ताकि वे अपने समाज के लिए और अधिक प्रभावशाली योगदान दे सकें। यह पुरस्कार समारोह निश्चित रूप से हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक बड़ा कदम साबित  हुआ।